सूर्यदेव इन दिनों लगातार तल्ख तेवर दिखा रहे हैं….शुक्रवार को भी सूरज की तपिश के कारण पारा 34 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा पहुंचा….इस वजह से दिन में लोगों के पसीने छूट गए….सूरज ढलने के बाद भी गर्मा का अहसास बना रहा। वैसे अगले दो दिन में समूचे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिलेगी….प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 85 व न्यूनतम 30 फीसदी रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा…।
फाइल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here