अन्ना आंदोलन से निकलकर राजनीतिक पार्टी बनी आम आदमी पार्टी अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं रहीं।

ये भी पढ़ें-  शिवराज चौहान के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी BJP- विजयवर्गीय, ‘दिग्विजय सिंह की यात्रा का परिणाम सबको मालूम’

TMC, CPI & NCP का राष्ट्रीय दर्जा हटा

सोमवार शाम चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। साथ ही आयोग ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और CPI और शरद पवार की NCP अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं रही हैं।

AAP ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका 

दरअसल, कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया है था कि देरी होने से चुनाव लड़ने की उसकी क्षमता बाधित हो रही है।

ये भी पढ़ें-  COVID ALERT: कोरोना में तेजी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कसी कमर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मां​डविया पहुंचे RML अस्पताल

चुनाव आयोग ने नहीं दिया था दर्जा

‘आप’ कर्नाटक के संयोजक पृथ्वी रेड्डी द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए सभी मानदंडों को पूरा करती है, लेकिन चुनाव आयोग ने यह दर्जा देने से इनकार कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP को मिले 12 % वोट

हाल में कर्नाटक और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पिछले साल 2022 दिसंबर में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी AAP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे।

दो राज्यों में बड़े बहुमत से है AAP सरकार

आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। पंजाब में 2022 में विधान सभा के चुनाव हुए थे, जहां पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। फरवरी 2020 में भी केंद्र शासित प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पार्टी ने कब्जा जमा लिया था। इसी साल दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना मेयर बनाकर इतिहास रच दिया

ये भी पढ़ें-  ‘अग्निपथ’ योजना को सुप्रीम कोर्ट ने किया OK , हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here