उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कार्यवाहक डीजीपी (Acting DGP) के रेस में एक और नाम जुड़ गया है। प्रदेश में वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार को सूबे का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश को नए पुलिस प्रमुख मिल गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि नए पुलिस महानिदेशक डीजीपी की भी कार्यवाहक नियुक्ति की गई है। 1988 बैच के IPS विजय कुमार (IPS Vijay Kumar) को सूबे का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। विजय कुमार वर्तमान में DG विजिलेंस, DG (CBCID) के पद पर नियुक्त हैं। इन पदों के साथ ही वह DGP का कार्यभार भी संभालेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिए हैं।

नहीं रहा पूर्णकालिक DGP

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को बीते एक साल से कार्यवाहक डीजीपी के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है। 11 मई 2022 को पूर्णकालिक डीजीपी मुकुल गोयल (Mukul Goyal) को अचानक हटा दिया गया था। इसके बाद डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान (D.S. Chouhan) को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया।

31 मार्च 2023 को डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। आरके विश्वकर्मा 30 मई 2023 को सेवानिवृत्त हो गए। अब आईपीएस विजय कुमार की कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्ति हुई है।

विपक्ष कर रहा सरकार का घेराव

लगातार कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) विपक्ष के निशाने पर रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अक्सर इस पर टिप्पणी कर सरकार को घेरते रहे हैं।

अखिलेश यादव ने फिर कसा तंज

इस बार भी सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर कटाक्ष कि‍या है। उन्होंने आरके विश्‍वकर्मा (R.K. Vishwakarma) के रिटायर होने से एक दिन पूर्व ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा कि, ”उप्र के डीजीपी 31.05.2023 को सेवा निवृत हो रहे हैं। इस बार क्या फिर से भाजपा सरकार अपनी मनमानी करने के लिए बिना उत्तरदायित्व व जवाबदेही वाला कार्यवाहक डीजीपी उप्र को देगी या कह देगी, इस पद के लिए कोई भी उपयुक्त पात्र नहीं मिला। ऐसे लगता है यूपी में शासन-प्रशासन, दोनों ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं।”

Source- Twitter

दरअसल, शासन में चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीजी सीबीआईडी विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। प्रदेश के नये पुलिस मुखिया के पद के लिए डीजी कोआपरेटिव सेल आनंद कुमार और विजय कुमार में से किसी एक को चुना जाना था। आज मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने आईपीएस विजय कुमार के नाम पर मुहर लगा दी। इसके पहले बीते सोमवार को शासन स्तर पर मंथन के बावजूद पुलिस विभाग के नये मुखिया के चयन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग नहीं भेजा जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here