मध्य प्रदेश भाजपा संगठन अब से ही मिशन 2028 में तैयारियों में जुट गई है, इसके पहले पार्टी महिलाओं की जमीनी स्तर उठाना चाहती है और महिलाओँ की भागीदारी बढ़ाने पर ताकत फूंक रही है, दरअसल प्रदेश में भाजपा अब हर जिले में दो-2 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाएगी, इसके तहत ऐसी महिलओं का चयन किया जाएगा, जो इसके लिए सक्षम होंगी।

प्रदेश भर में करीब 120 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ रही है और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है, हालांकि इस माध्यम से भाजपा मिशन 2028 की तैयारियों में जुट गई है, जिससे लाड़ली बहना योजना का और ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके..।

आपको बता दें कि अब तक बीजेपी में मंडल अध्यक्ष का पद पुरुष कार्यकर्ताओं को सौंपा जाता था, जबकि महिला नेता और कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाती थी, हालांकि 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके लिए भाजपा पार्टी में अब संभागीय बैठकों का दौर शुरू चुका है।

दरअसल इसके लिए भी स्थानीय और केंद्रीय संगठन की तरफ से पर्यवेक्षक भी तय कर लिए गए हैं, प्रदेश की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, मध्य प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शामिल है।

 

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने मुख्यमंत्री, शिंदे-पवार ने ली डप्टी सीएम की शपथ, समारोह में पीएम मोदी ने की शिरकत।

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने मुख्यमंत्री, शिंदे-पवार ने ली डप्टी सीएम की शपथ, समारोह में पीएम मोदी ने की शिरकत।

दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, प्रदेश के विकास कार्यों पर होगी चर्चा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here