पूर्वोत्तर में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। लेकिन 5 राज्यों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के लिए थोड़ा सुकून जरूर दिया है। महाराष्ट्र की कस्बा पेठ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 27 साल बाद बीजेपी को शिकस्त दे दी है। वहीं, तमिलनाडु की इरोड सीट पर भी कांग्रेस जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सागरदिघी सीट जीतकर कांग्रेस ने राज्य में अपना खाता खोल दिया है। बता दें कि 5 राज्यों में हुए उपचुनावों में महाराष्ट्र की कस्बा पेठ, चिंचवाड़, बंगाल की सागरदिघी, झारखंड की रायगढ़, तमिलनाडु की इरोड, अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट पर उपचुनाव हुए हैं। इन पांच राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे बड़ा झटका बीजेपी को लगा है तो कांग्रेस को बड़ा फायदा मिला है। महाराष्ट़ की कस्बा पेठ सीट पर बीजेपी से हेमंत रसाने और कांग्रेस से रवींद्र धंगेकर चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट को कांग्रेस ने 1995 के बाद जीत दर्ज की है।