देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां कुछ लोगों को मच्छरों के लिए मॉस्किटो कॉइल जलाना भारी पड़ गया, जिससे 6 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली।
पुलिस ने की मौत की पुष्टि
जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दम घुटने से मौत बताई जा रही है।