प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ भोपाल आवास पर गोवर्धन पूजा की, इस मौकै पर उनके साथ बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।
इस मौकै पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हज़ारों साल पहले गोवर्धन की पूजा का संदेश दिया था, इस पूजन का अर्थ प्रकृति की पूजा और पर्यावरण बचाने की कोशिश है, मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने ये धरती केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि इस पर रहने वाले पेड़, पौधे, वनस्पति, जीव, जंतु सबके लिए बनाई है।