देशभर मॆॆॆॆ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है, गिरिजाघरों सजाया गया है, पर्व को लेकर चर्च पर सेलिब्रेशन किया जा रहा है, केरल,कोलकाता, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में अलग-अलग गरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, बड़ी तादाद में लोग चर्च पहुंचे, लोगों ने केक काटकर सेलिब्रेशन किया।
बतादें कि ये त्योहार प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन मनाया जाता है, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत देशभर में क्रिसमस पर्व की धूम रही, अलग-अलग गिरिजाघरों में ईसाई समुदाय सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए, गिरिजाघरों में प्रेयर के लिए काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
लोगों ने ईसा मसीह का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया, केक काटकर खुशियां मनाई, पर्व के अवसर पर पर सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट भी बांटे, पर्व को लेकर गिरिजाघरों में कई दिनों पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थीं, चर्च कई तरह की लाइट्स से सजाया गया, चर्च में प्रार्थना हुई, लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी।
अगला लिंक पर क्लिक करें..
श्यामा तेरे चरणों की… गर धूल जो मिल जाए….
महाराष्ट्र: दर्दनाक सड़क हादसा, बीजेपी विधायक समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल…