बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह पुल सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बताया जाता है।

100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर गिरा

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर फोरलेन पुल बन रहा था। रविवार दोपहर बाद अचानक यह पुल भरभराकर गिर गया। बताया गया कि सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा यह पुर दोबारा जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया। यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

पहले भी गिरा था पुल का एक सेगमेंट

पिछले साल अप्रैल में भी इस पुल का एक सेगमेंट गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इस पुल के गिरने का वीडियो भी बनाया और ये तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही इस घटना की जांच करने और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

1750 करोड़ का प्रोजेक्ट

बता दें कि इस पुल की लागत करीब 1750 करोड़ रुपये है और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रविवार शाम 6.15 बजे अगुवानी की ओर से पिलर संख्या 10, 11, 12 और निर्माणाधीन आधा 13 नंबर पिलर पूरी तरह से ध्वस्त हो गये। इसके 120 से अधिक स्पैन ढहे हैं। रविवार होने के कारण तीनों पिलरों पर काम नहीं चल रहा था। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोग एक गार्ड के लापता होने की बात कह रहे हैं। इस बीच अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच नाव सेवा को भी बंद करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here