देशभर में शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हुए, कांग्रेस ने  केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया, ये प्रदर्शन महंगाई-बेरोजगारी और ED की जांच के खिलाफ था, प्रदर्शन के एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में जमा हुए थे, कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया, प्रदर्शन में गांधी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका और राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया, प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गईं, कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ा, इसके बाद पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की खबरें सामने आईं, पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया, वहीं राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई पर संग्राम, सड़कों पर चक्का-जाम

मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में कांग्रेस ने जमकर धरना प्रदर्शन किया, महंगाई-बेरोजगारी और खाद प्रदर्थों पर GST के खिलाफ नाराजगी जताई, रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे, प्रदर्शन में बडी संख्या में कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे, रोशनपुर से राजभवन का तक विरोध मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, इसी बीच आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, हालात बिगड़ता देख पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

 

प्रदर्शन के पहले कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हालांकि प्रदर्शन के पहले राहुल गांधी ने AICC मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस मौके पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे, राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा, उन्होने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है, पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, देश की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को बांटा जा रहा है, इसका मुद्दा संसद में भी उठाते आ रहे हैं, लेकिन उन्हे बोलने नहीं दिया जा रहा, राहुल गांधी ने केंद्र पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया, उन्होने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इस देश ने कांग्रेस ने 70 साल में जो बनाया, अब उसे 8 साल में खत्म कर दिया गया, आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं, बल्कि कुछ लोगों की तानाशाही है।

छत्तीसगढ़: कांकेर में प्राकृतिक आपदा राशि बांटने में गड़बड़ी, तहसीलदार को कारण वताओ नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here