कोरोना की रफ्तार देश में एक बार फिर चिंता में डाल रही है। कई राज्यों में रोजाना दर्ज किये जाने वाले केस में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालात ये हैं कि राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह में रिकार्ड 3000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं अगर बात पूरे देश की करें तो सबसे ज्यादा दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु ने स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम की हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। कई जगहों पर मास्क को भी अनिवार्य किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ अहम बैठक की है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला 12वीं का छात्र, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

हैरान कर रहे हैं दिल्ली के आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 600 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते एक सप्ताह में कोरोना के एक्टिव केसों में भी 121 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल सामने आया है। पिछले 24 घंटे में मिले 606 कोरोना मरीजों के साथ पॉजिटिविटी रेट भी 16.98 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें कि पिछले सात महीने के अंदर पहली बार 600 से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। 26 अगस्त को दिल्ली में 620 कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या 2,060 थी।

महाराष्ट्र में 900 से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 900 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस संक्रमण की वजह से तीन मरीजों की मौत भी हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, इलाज के बाद एक दिन में 423 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 803 नए मामले दर्ज किए गए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई थी।

24 घंटे में 6050 केस

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 45 हजार 104 पहुंच गया है। बता दें कि बीते 203 दिन में सामने आए ये सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। वहीं देश में वर्तमान मे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश ने दी इफ्तार पार्टी, बीजेपी बोली- ‘बिहार जल रहा, CM इफ्तार पार्टी दे रहे’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here