पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तरफ से संचालित स्कूल फिर से खुलने की तैयारी में है, डेढ़ साल बाद 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 8 नवंबर से स्कूल खोले जाएंगे, नगर निकाय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

 

बतादें कि कोरोना के बढ़ते मामले और लॉकडाउन को लेकर स्कूल बंद करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब कोरोनों केसों में गिरावट आई है जिसके बाद उत्तर दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने इसका फैसला लिया।

 

ईडीएमसी के मुताबिक सभी प्राथमिक विद्यालय, प्रतिभा विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल खोल जाएंगे, हालांकि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उनके अभिभावक की सहमति जरूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here