कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई भारी बारिश ने एक ही दिन में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद शहर में एक पुरानी बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गई है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: CM बनते ही सिद्धारमैया ने शुरू की बैटिंग, 5 बड़ी योजनाओं को किया लागू, देखें पूरा विवरण…

कर्नाटक में मानसून की पहली बारिश तबाही के साथ आई है। शहर में कई जगहों पर पेड़ टूट कर सड़कों और घरों पर गिर गए। बारिश के चलते एक पुरानी इमारत भी ढह गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान होने की ख़बर नहीं है।

ओलावृष्टि ने भी बढ़ाई मुश्किल

बेंगलुरु में सिर्फ बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, बल्कि ओलावृष्टि ने हालात और खराब कर दिए हैं। कर्नाटक के कई इलाकों में ओले भी खूब गिरने की ख़बर है। अचानक आई मौसम की तब्दीली के चलते शहर का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

CM ने लिया जायजा

कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया है। साथ ही सीएम ने शहर के केआर सर्कल इलाके में जलभराव के चलते अंडरपास में डूबने से महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here