लंबे समय से फरार चल रहा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले में गिरफ्तार करने के बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। अमृतपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसपर NSA भी लगा हुआ है. पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में अमृतपाल गिरफ्तार हुआ है।

अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी खोज में जुटी हुई थीं। अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए गए थे। वहीं पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की जानकारी दी।

पंजाब के एडीजी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। अमृतपाल सिंह को मोगा से पकड़ा गया है। बता दें कि अजनाला कांड के बाद से ही अमृतपाल फरार था और अब अमृतपाल सिंह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। पंजाब पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि ‘वारिस पंजाब दे’ का चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है।

क्या अमृतपाल ने सरेंडर किया है?

गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारा में प्रवचन देता अमृतपाल

आईजी ने कहा नहीं पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने मोगा के गांव रोडेवाला के गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ्तार किया है। आईजी ने बताया कि गुरुद्वारे की पवित्रता को देखते हुए पुलिस गुरुद्वारे के अंदर नहीं गई। इंटेलीजेंस इनपुट्स के बाद पूरी तैयारी के साथ पुलिस ने पूरे रोडेवाला गुरुद्वारे को बाहर से घेरा। आईजी सुखचैन सिंह ने कहा, “अमृतपाल की पंजाब पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। इसके बाद पंजाब पुलिस में रोडे गांव को पूरी तरह से घेर लिया था। उसके बाद अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं रह गया था। आखिर में वह गुरुद्वारे के बाहर आ गया जहां से पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

भिंडरावाला के गांव से हुआ गिरफ्तार

बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा था और करीब एक महीने से उसकी अलग-अलग राज्यों में मौजूद होने के इनपुट मिलते रहे। लेकिन आज पुलिस ने उसे पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि मोगा के रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ़्तार किया गया है। ये गांव जरनैल सिंह भिंडरावाला का भी पैतृक गांव है। पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था और अब जाके पुलिस के हाथ आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here