टेरर फंडिंग मामले पर NIA का शिकंजा, ट्रेनिंग कैम्पों पर पर भी कार्रवाई…

देशभर में जांच एजेंसी NIA और ED ने (PFI) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापामर कार्रवाई की, टेरर फंडिग केस में NIA ने PFI से जुड़े लिंक पर छापा मारा, दोनों एजेंसियों ने देश के 15 राज्यों में छापेमारी की और पुलिस की मदद से PFI से जुड़े 106 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, ये गिरफ्तारी 11 राज्यों में हुई है।

कई राज्यों में जांच एजेंसियों का छापा

NIA ने केरल, तेलंगाना, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में PFI से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है, NIA को बड़ी संख्या में PFI से लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, दरअसल टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने पर ये अबतक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

 कहां कितनी गिरफ्तारी ?

सूत्रों के मुताबिक केरल-22, महाराष्ट्र, कर्नाटक 20-20, असम-9, दिल्ली-3, मध्यप्रदेश4, पुंडुचेरी- 3, तमिलनाडु-10, राजस्थाना-2 और यूपी मे -8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

PFI का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

मामले में PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष OMS सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद को गिरफ्तार किया गया है, इसे लेकर NIA के  दफ्तर और उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

इसके विरोध में PFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, कर्नाटक के मंगलुरु में भी छापेमारी की गई, जिसके विरोध में PFI और SDPI के कार्यकर्तों ने विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि इन्हें हिरासत में लिया गया।

इंदौर-उज्जैन से भी गिरफ्तारी

मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन में ANI ने PFI के ठिकानों पर रेड की, जहां से PFI का मध्य प्रदेश लीडर गिरफ्तार किया गया, 4 नेताओं की इंदौर और उज्जैन से गिरफ्तारी हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक

छापेमारी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NSA, गृह सचिव और डीजी एनआईए के साथ बैठक की.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here