मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल के शाहपुरा, मनीषा मार्केट, शैतान सिंह चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कमलनाथ को वांटेड करप्शन नाथ लिखा गया है। इनके अलावा QR Code भी दिया है और इस पर लिखा है- स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें।

यह भी पढ़ें- विपक्ष की महाबैठक पर BJP का तंज, नड्डा बोले- राजनीति में क्या से क्या हो गया

भोपाल में लगाए गए इन पोस्टर्स पर पूछा गया है- 25000 करोड़ का किसान कर्जमाफी घोटाला, 2400 करोड़ का हेलिकॉप्टर घोटाला, 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला, 600 करोड़ का खाद घोटाला, 350 करोड़ का CD घोटाला, 1963 करोड़ का मोबाइल घोटाला किसने किया? इनके आगे ‘करप्शन नाथ’ लिखा है।

कांग्रेस ने दर्ज करायी नाराजगी

इन पोस्टर में 15 महीने की कमलनाथ सरकार का जिक्र कर इसमें उनके घोटाले बताए गए हैं।इधर मामले में कांग्रेस विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गई है और कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अपना वास्तविक चरित्र दिखाने लगी है। हमें छेड़ोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन लें, अगर एक्शन नहीं लेते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि ये बस उनके इशारे पर हुआ है।

यह भी पढ़ें- पटना में विपक्ष की महाबैठक, बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की कवायत जारी, केजरीवाल ने मांगा समर्थन

47 साल में कभी करप्शन का आरोप नहीं- कमलनाथ

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि 47 साल के राजनैतिक जीवन में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। आज ये पोस्टर्स लगा रहे हैं। भाजपा का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई भ्रष्टाचार तब तक नहीं हो सकता, जब तक मुख्यमंत्री खुद उसमें भागीदार न हो। इन्होंने पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार का सिस्टम बनाया हुआ है। आज इनके पास मेरे लिए कुछ कहने को बचा नहीं। जनता मेरी गवाह है। मुझे भारतीय जनता पार्टी से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here