मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। यह आज सुबह हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं।घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।
श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी बस
बताया जाता है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि , गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। पीएम ने सहायता राशी देने का भी ऐलान किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्विवीट किया,
“खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं”।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,
“खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है”
आगे PM ने राहत राशि का ऐलान करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके आलावा घायलों को 50 हजार रुपए देने ता ऐलान किया गया है।
मृतकों का विवरण:-
1. विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल नि. गंधावड़ थाना ऊन खरगोन
2. सोम पिता दिनेश 11 माह नि. घेगांवा थाना ऊन खरगोन
3. दुर्गेश पिता साजन सिंह 20 साल नि मोटापूरा थाना ऊन खरगोन
4.मुस्कान पिता कालू 14 साल नि. देवगुराड़िया इंदौर
5.संजय पिता पंडरी 30 साल नि सुरपाल थाना ऊन खरगोन
6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा नि धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर नि लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल नि छालपा मेनगांव खरगोन
9.साविता बाई पति भगवान वर्मा नि मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर60 साल नि लोनारा थाना ऊन खरगोन
11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल नि अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
12. आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
13. लष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल नि. घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
15. विजय नि सुरपाला थाना ऊन खरगोन
16. सुखदेव पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन
17. मलु बाई पति भगवान नि लोनारा थाना ऊन खरगोन
18. कान्हा पिता संतोष पाटीदार पिपरी थाना ऊन खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन
20. पिंकी पति कालू वास्कले नि जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
21.सुमित पिता कमल नि बोरखड़ थाना मनावर धार
22. अर्जुन नि जोटपुर थाना मनावर