टीवी इतिहास का सबसे सफल धारावाहिक महाभारत के ‘शकुनि मामा’ यानि गुफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन 78 साल की उम्र में हुआ है। गुफी पेंटल ने बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में शकुनि का भूमिका निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक गुफी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। इस बात की जानकारी उनके भतीजे हितेन पेंटल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबियत

बताया जा रहा है कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वहीं उन्हें एडमिट किया गया। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। गुफी पेंटल 31 मई से अस्पताल में भर्ती थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें- मुख्तार को मिलेगी फांसी की सजा? Awadhesh Rai Murder Case में अंसारी दोषी करार, आज ही सजा सुनायेगा कोर्ट

मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई थे गुफी

गुफी पेंटल का असली नाम सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्टूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ था। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं। वह इंजीनियर भी रह चुके हैं। 1969 में मुंबई आए गुफी ने शुरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था।

किस कारण हुआ निधन

खबरों की माने तो गूफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ था। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट फेल होने के कारण हुई है। हालांकि कुछ दिन पहले गुफी पेंटल की तबीयत ठीक होने लगी थी, लेकिन अचानक से उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस और परिवार वालों को हैरान कर दिया।

टीवी के अलावा फिल्मों में भी किया था काम

अभिनेता गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया थ। साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से उन्होंने अभिनय करियर शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में एक और रेल हादसा, निजी कंपनी की मालगाड़ी हुई डिरेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here