केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, पीएम मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है, देखिए लिस्ट….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे
अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे।
सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला।
पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बने।
उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री बनाया गया
अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री हैं
किरेण रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए हैं
हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम व शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है
स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, वो स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी।
मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय (राज्यमंत्री) और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य पालन का जिम्मा सौंपा गया है
गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है
LJP नेता पशुपति नाथ पारस को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है।
भूपेंद्र यादव को पर्यावरण के साथ-साथ श्रम मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है।