देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आईं। राष्ट्रपति ने अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट यू​निफॉर्म पहनी। दरअसल, वो असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन थी, जहां राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भी भरी।

राष्ट्रपति ने सुखोई में थोड़ी देर उड़ान भरने के बाद तेजपुर एयर स्टेशन पर ही सुरक्षित लैंडिंग की। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनके पहले देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुखोई में उड़ान भरी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here