देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। इसी बीच एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा 7 से 10 राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बेमौसम बारिश और आंधी से इस बार वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में जहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इधर असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में आंधी सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

लगातार बना हुआ है असमान्य मौसम

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान मौसमी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। सर्दी ‘गर्म’ होने लगी है, जबकि गर्मी ‘ठंडी’ महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वर्ष 2020-21 के बाद से असामान्य मौसम का कारण पश्चिमी विक्षोभ के बदलते चरित्र में निहित है।

एक नजर में देखें मौसम का अलर्ट

  1. भारी बारिश से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्से भीग सकते हैं।
  2. गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  3. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ व्यापक वर्षा या हिमपात हो सकता है।
  4. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  5. उत्तराखंड में गरज के साथ व्यापक वर्षा या हिमपात संभव है।
  6. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं
  7. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक।
  8. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।
  9. हीटवेव की स्थिति बिहार के अलग-अलग इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here