तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा एक एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हुआ। आग लगने के बाद फैक्टी में जबदस्त विस्फोट हो गया। घाटना 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सुखाने के लिए रखे थे पटाखे

जानकारी के मुताबिक, कांचीपुरम के कुरुवी हिल्स में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त की है, जब दोपहर 12 बजे एक गोदाम के पास सुखाने के लिए रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। आग लगने से पटाखे फटने लगे। देखते ही देखते आग जल्द ही पूरे गोदाम में फैल गई और एक बड़ा हादसा हो गया। गोदाम के पास काम कर रहे लोगों का एक ग्रुप धमाके की चपेट में आने से दूर जा गिरा। बाकी कर्मचारी मदद के लिए दौड़ पड़े। गोदाम में धमाका और आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन.फानन में दमकल विभाग को कॉल किया गया। मौक पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव कर बरामद कर पास के जीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री में कुल 25 लोग काम कर रहे थे।

क्या बालीं कलेक्टर?

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कांचीपुरम कलेक्टर एम आरती ने बताया किए कांचीपुरम जिले के कुरुविमलाई गांव में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, गोदाम में आग कैसे लगी इसकी पुलिस जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here