उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी सत्यनारायण महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के सर पर 50,000 रुपए का ईनाम भी रखा गया था। प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार आधी रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक शिष्य के घर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल बदायूं पूलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि कि रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। महिला के परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया था।

इसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद वेद राम और जसपाल को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। महंत फरार था और उसे गिरफ्तार करने के लिए 4 टीम गठित की गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here