देश में अलग अलग राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रही मोदी सरकार ने आज उत्तराखंड की पहली वंदे भारत को शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली के आनंद विहार से देहरादून वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास भारत के विकास में भी मदद करेगा। देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता जाएगा। बता दें, देहरादून से दिल्ली तक जाने वाली यह ट्रेन इस साल लॉन्च हुई 5वीं वंदे भारत ट्रेन है।

इसके साथ ही उत्तराखंड रेलवे का 100% विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। पीएम ने कहा, उत्तराखंड की रेल पटरियों का 100% विद्युतीकरण एक उपलब्धि है।

पिछली सरकारें परिवारवाद में सिमटी रहीं- PM

पीएम मोदी ने कहा, पिछली सरकारें केवल अपने साम्राज्य की परवाह करती थीं। आम आदमी उनकी प्राथमिकता में नहीं था। पहले की सरकार ने केवल वादे किए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया। हमने सभी वादों को पूरा किया। पहले रेलवे की भी उपेक्षा की गई।

क्या रहेगी वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। बुधवार के दिन ट्रेन नहीं चलेगी। वंदे भारत ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे चलेगी और 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.50 बजे आनंद विहार से चलेगी और रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। दिल्ली-देहरादून के बीच की 314 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

क्या रहेगा रूट और ठहराव?

रेल मंत्रालय के मुताबिक देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का रेगुलर रन 29 मई 2023 से होगा। 25 मई को यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली के लिए चलेगी। देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

वंदे भारत किराया और स्पीड

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए के बारे में अब तक स्थिति साफ नहीं है। ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। इसमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here