मुंबई में 10 साल पहले फिल्म अभिनेत्री और मॉडल जिया खान आत्महत्या मामले में आज सीबीआाई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने इस मामले में फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। विशेष कोर्ट के इस निर्णय से सूरज पंचोली ने राहत महसूस की है।

जिया खान ने 3 जून, 2013 को मुंबई स्थित अपने निवास पर ही आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस ने उसी वर्ष 10 जून को जिया खान का एक लेटर बरामद किया था। इसी पत्र के आधार पर मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता अदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था। उस समय जिया खान की मां राबिया खान ने दावा किया कि उनकी बेटी सूरज पंचोली के संपर्क में थी। राबिया खान ने जिया खान की हत्या किए जाने का भी अंदेशा जताया था।

जिया खान ने छोड़ा था, 6 पन्नों का सुसाइड नोट

बता दें, जिया खान 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई थीं, जिसमें उन्होंने बड़े खुलासे किए थे। जिया की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे, लेकिन आज 10 साल बाद केस में फैसला सुनाकर कोर्ट ने सूरज को बड़ी राहत दे दी है।

यह भी पढ़ें- अतीक ब्रदर्स हत्याकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, SC ने पूंछा- अस्पताल परिसर में पैदल परेड क्यों करवाई गई?

फेसबुक पर हुई थी पंचोली और जिया की मुलाकात

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अभिनेता अदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और जिया खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये हुई थी। जब उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तो दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। जिया खान की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि सूरज और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी के साथ उन्होंने जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here